जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर खीरी के सदस्य अधिवक्तागणों में विधि की जानकारी सामाजिक, राजनैतिक विषयों पर चर्चाओं परिचर्चाओं के आयोजन की व्यवस्था करेगी और सदस्यों के विधि व्यवसाय की कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास करेगी तथा अधिवक्ता परिवारों के कल्याणार्थ कार्य करेगी।
आप सभी सम्मानित अधिवक्ता साथियों द्वारा एसोसिएशन में मुझे परिवर्तन करने के विश्वास के साथ अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौंपी है। उक्त पद का ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का प्रयास करते हुए सम्मानित सदस्यों को जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर खीरी का संविधान उ०प्र० बार कौन्सिल एवं उ०प्र० राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से उक्त संविधान का प्रकाशन कराया गया है ताकि उपरोक्त की जानकारी से लाभान्वित होने के लिये योजनाओं की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ प्रेषित ।
Mahendra Pal Singh (Adv.)
आप सभी सम्मानित अधिवक्ता साथियों जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर खीरी में मुझे गौरवमयी जीत दिलवाकर महामंत्री पद पर चुना गया है, मैं अपने अधिवक्ता परिवार के हितों के लिये दृढ़ एवं कृत संकल्पित हूँ। इस पद का निवर्हन करते हुए इस कृतज्ञता पत्र के साथ आपकी सेवा में जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर खीरी की संविधान कमेटी द्वारा बनाये गये , जो बार काउंसिल ऑफ उ० प्र० द्वारा तथा उ० प्र० सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से उक्त संविधान का प्रकाशन कराया गया है ताकि उपरोक्त की जानकारी से लाभान्वित होने के लिये योजनाओं की समस्त औपचारिकतायें पूर्ण करने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा सदस्यों के उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ प्रेषित ।
Mathura Prasad Awasthi (Adv.)